April 14, 2026

बिजली विभाग की मनमानी से बिलाईगढ़ की जनता त्रस्त

📢 बिजली विभाग की मनमानी से बिलाईगढ़ की जनता त्रस्त

बिलाईगढ़:

लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से बिलाईगढ़ के लोग बेहद परेशान हैं। जब-तब बिजली बंद हो जाती है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

बिलाईगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का हिस्सा होने के बावजूद यहां विकास केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है।

👉 बिजली विभाग के कर्मचारी जहां लाखों रुपये वेतन ले रहे हैं, वहीं उनका कार्य बेहद लापरवाही भरा दिखाई देता है।

👉 मेंटेनेंस के नाम पर हर महीने 2–3 बार, 4–5 घंटे तक बिजली काट दी जाती है।

👉 हल्की हवा या मौसम खराब होते ही बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

📵 शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। फोन साइलेंट पर रख दिए जाते हैं और अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से राणा ने विभाग की जिम्मेदारी संभाली है, तब से समस्याएं और बढ़ गई हैं। वे न तो फोन उठाते हैं और न ही कार्यालय में उपलब्ध रहते हैं।

🔴 कई बार बिजली विभाग के कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है।

🔴 कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

⚠️ जनता की चेतावनी:

यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बिलाईगढ़ की जनता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसyकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.