ग्राम पंचायत मानिकपुर में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकाश कार्यों का किया गया भूमि पूजन
*ग्राम पंचायत मानिकपुर में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकाश कार्यों का किया गया भूमि पूजन*
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
बोडला ब्लॉक के ग्राम पंचायत मानिकपुर में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वीकृत विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन हेतु जनपद पंचायत बोड़ला के उपाध्यक्ष नंद श्रीवास के द्वारा किया गया भूमि पूजन. नंद श्रीवास का ग्राम पंचायत मानिकपुर में ग्रामीणों के द्वारा आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया. श्रीवास ने अपने उद्बोधन में बताया कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकाश विभाग।के द्वारा स्वीकृत ग्राम पंचायत मानिकपुर में ही चार विकास कार्यों की स्वीकृति था जिन कार्यों का भूमि पूजन आज दिनांक 8 /4/2026 को किया गया ।

1. सीसी रोड निर्माण कार्य (शिव मंदिर से महामाया मंदिर तक) राशि 05 लाख 20हजार रुपये.
2. सीसी रोड निर्माण कार्य( जयराम साहू के घर से रामधन साहू की कोठार की ओर )राशि 2लाख 60 हजार रुपए.
3. नाली निर्माण कार्य 01लाख 91 हजार रुपये.
4. प्रतीक्षालय मरम्मत कार्य राशि 40 हजार रुपये आदि.
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रीतम वर्मा,उपसरपंच जयप्रकाश साहू,सचिव संतु राम साहू,नंदकुमार चंद्रवंशी,चंद्रिका निर्मलकर,राजू चंद्रवंशी सहित ग्राम के महिला पुरुष सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे.।

