April 20, 2026

मंदिर में चोरी और मूर्ति खंडित को लेकर, कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

*मंदिर में चोरी और मूर्ति खंडित को लेकर, कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन*

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

*कवर्धा*। शहर के फुलवारी के पास स्थित बजरंगबली मंदिर में चोरी और मूर्ति खंडित किए जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा है।

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं।

ज्ञापन में कांग्रेसीयों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि *18.12.2023 से आज पर्याप्त* जितनी मंदिरों, देवालयों को खंडित एंव धार्मिक आस्था को चोट पहुचाया गया है, उस पर क्या कार्यवाही हुआ है, सार्वजनिक करें एंव अपराधियों की पहचान एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक करें अन्यथा गृहमंत्री कार्यालय का घेराव किया जायेगा ,जिसकी जवाबदेही पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन की होगी।

 

वही ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल, शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, मणिकांत त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमती नारायणी टोड्रे शहर महिला अध्यक्ष, हितेश चंद्रवंशी एन एस यू आई जिला अध्यक्ष, संतोष यादव, गणेश योगी, नंदराम पाटिल, अंकित चौबे ,अश्वनी कौशिक, राजू मिराज, श्रीमती सुशीला धुर्वे ,गौतम सारथी, जितेंद्र कौशिक ,कृष्णा साहू, प्रवीण वैष्णव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.