September 13, 2026

नगर पंचायत पवनी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जागरूकता शिविर संपन्न

नगर पंचायत पवनी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जागरूकता शिविर संपन्न*

 

बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में विकासखण्ड स्तरीय प्रथम निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 22 अगस्त 2026, शनिवार को नगर पंचायत परिसर पवनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें जिला आयुष अधिकारी डॉ. शेष बहादुर यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीपक साहू, उपाध्यक्ष नंदू साहू, पार्षद करन साहू, एवं अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे।

शिविर का उद्देश्य आमजन को आयुष चिकित्सा एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 437 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया।

 

शिविर में नेत्र, शुगर एवं रक्त परीक्षण की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध रही। साथ ही बच्चों के लिए आयोजित निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार में कुल 56 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया।

 

शिविर प्रभारी डॉ. अर्चना खटी ने उपस्थित लोगों को हेल्थ एवं वेलनेस के संबंध में जानकारी देते हुए संतुलित आहार, नियमित योग, उचित दिनचर्या एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

शिविर में डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. हरिकिशोर घृत लहरे सहित आयुष विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के सफल आयोजन में नगर पंचायत पवनी के कर्मचारियों का भी विशेष सहयोग रहा।

 

बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयुष विभाग, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, नगर पंचायत पवनी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.