पिपरिया पुलिस ने की सड़क सुरक्षा की दृष्टि से गौ वंशों के गले में बांधे रेडियम पट्टी
पिपरिया पुलिस ने की सड़क सुरक्षा की दृष्टि से गौ वंशों के गले में बांधे रेडियम पट्टी
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
कबीरधाम जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की एक सराहनीय पहल सामने आई है। सड़क पर बैठे और विचरण करने वाले मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पिपरिया पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने सड़क पर मौजूद गौवंश और अन्य मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधी। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य रात के समय सड़क पर मौजूद मवेशियों को वाहन चालकों को दूर से दिखाई देना और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।

दरअसल, सड़क सुरक्षा को लेकर कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार अलग-अलग स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पिपरिया थाना पुलिस ने सड़क पर बैठे और विचरण करने वाले मवेशियों की सुरक्षा के साथ-साथ वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया है।
पिपरिया पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की कमान थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने स्वयं संभाली और उनके साथ नगर के गौ सेवकों ने भी इस कार्य पर सहायता की गौ सेवक नीरज तिवारी व टीम के साथ पिपरिया पुलिस टीम के साथ उन्होंने सड़क किनारे और सड़क पर मौजूद मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधी।
पुलिस के मुताबिक, सड़क पर बैठे मवेशी अक्सर वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बन जाते हैं। खासकर रात के समय जब सड़क पर रोशनी कम होती है, तब काले या गहरे रंग के मवेशी वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते।
ऐसे में तेज रफ्तार वाहन के सामने अचानक मवेशी आ जाने से दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। कई बार इन हादसों में मवेशियों के साथ-साथ वाहन चालक और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।
इसी समस्या को देखते हुए पिपरिया पुलिस ने रेडियम पट्टी बांधने की पहल की है।

