ग्राम खरहट्टा में मां महामाया मंदिर के कलश पूजन में शामिल हुई विधायक भावना बोहरा
*ग्राम खरहट्टा में मां महामाया मंदिर के कलश पूजन में शामिल हुई विधायक भावना बोहरा*
ग्राम खरहट्टा स्थित मां महामाया मंदिर में आयोजित कलश पूजन कार्यक्रम में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा और ग्रामवासियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर माँ महामाया मंदिर एवं शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कमाना की तथा बोल बम समिति के सदस्यों के साथ मुख्य मार्ग स्थति शिव मंदिर के समीप बेल का पौधा रोपण किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गजपाल चंद्राकर के निवास में उनसे व उनके परिवारजनों से भेंट मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासियों एवं बोल बम समिति के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया

