साइबर जागृति अभियान के तहत थाना बोडला में अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक
*साइबर जागृति अभियान के तहत थाना बोडला में अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक*
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सीदार की तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल की मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक के आदेशानुसार साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने की उद्देश्य से थाना बोडला प्रभारी रूपक शर्मा के द्वारा स्कूली बच्चों और आम जनता को आन लाइन धोखा धडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के मात्वपूर्ण उपाय बताए गए जैसे बैंक o t p संबंधी गोपनीयता तथा बैंक संबंधी कोई भी जानकारी किसी को ना दे अनजान लिंक एवं apk फाइल पर क्लिक ना करें अनजान नंबरों से व्हाट्सएप वीडियो कॉल से सतर्क रहे ।जानकारी में बताया गया कि साइबर टीम के द्वारा अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930पर कॉल करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान qr कोड को स्कैन कर साइबर जागृति अभियान से जुड़ते हुए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।

