November 13, 2026

पोंडी में गूंजा श्रीराम नाम का जयघोष, 24 घंटे तक चला अखंड संकीर्तन

पोंडी में गूंजा श्रीराम नाम का जयघोष, 24 घंटे तक चला अखंड संकीर्तन

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

*11 टीमों ने लिया हिस्सा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ श्रीराम धूनी संकीर्तन*

 

*पोंडी*

धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर पोंडी नगर में 24 घंटे श्रीराम धूनी संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया श्री राम संकीर्तन का आयोजन शिव शक्ति बोल बम समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा किया गया था आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रीराम नाम की धुन गूंजती रही। संकीर्तन में 11 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगातार 24 घंटे तक भगवान श्रीराम के नाम का गुणगान किया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला श्रीराम धूनी संकीर्तन के दौरान विभिन्न टीमों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भजनों के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। जैसे-जैसे संकीर्तन आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। ‘जय श्रीराम’ के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर संकीर्तन में सहभागिता की और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया आयोजन में शामिल संकीर्तन मंडलियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक पेश की।

पूरी रात भी श्रद्धालुओं और संकीर्तन मंडलियों में उत्साह बना रहा। ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया आयोजकों ने बताया कि श्रीराम धूनी संकीर्तन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक भावना, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं 24 घंटे तक चले इस धार्मिक आयोजन का उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्रीराम नाम का स्मरण करते मां शीतला मंदिर प्रांगण से विसर्जन के लिए मचकुंद नदी में झूला का विसर्जन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन की सफलता को लेकर आयोजकों ने सभी संकीर्तन मंडलियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.