स्वामी राज बारले ने बढ़ाया सेजेस पोंडी का मान, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखायेगा दम
*स्वामी राज बारले ने बढ़ाया सेजेस पोंडी का मान, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखायेगा दम* ।
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
पोंडी – कवर्धा जिले विकासखंड बोड़ला के सेजेस पोंडी स्कूल में कक्षा 09 वी में अध्ययनरत छात्र स्वामी राज बारले का अंडर 14 एथेलिटिक्स ऊँची औऱ लम्बी कूद में चयन 26वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कवर्धा जिले से दुर्ग संभाग का प्रदेश में प्रतिनिधित्व करेगा।
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 सितंबर तक जगदलपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम मरियाटोला से निकलकर प्रदेश में अपना प्रदर्शन दिखायेगा।

स्कूल के व्यायाम शिक्षक हेमंत अवस्थी औऱ सहयोगी शिक्षक देवेंद्र चंद्रवंशी, रमाधुरी, प्रमोद वर्मा के मार्गदर्शन में स्वामी राज बारले ने ऊँची कूद औऱ लम्बी कूद में अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया। उनके चयन से विद्यालय के विद्यार्थियों में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है। स्कूल के छात्र का चयन होने पर स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार गुप्ता, व्याख्याता रामफल चंद्रवंशी, जलेश शुक्ला, नरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, लक्ष्मण वर्मा सहित स्कूल के पुरे स्टॉफ नें बधाई एवं शुभकामनायें दिया है।

