November 13, 2026

भाजपा “सेवा संकल्प” में सड़कों के गड्ढे भरे* :- *नवीन जायसवाल* 

*भाजपा “सेवा संकल्प” में सड़कों के गड्ढे भरे* :- *नवीन जायसवाल*

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

मोदी के 25 साल शासन के उपलक्ष्य में सरकारी राशि के दुरुपयोग को रोके सरकार

 

जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कि अपने राजा को राज करते 25 साल पूरे होने की खुशी में भाजपा द्वारा बढ़ती मेंहंगाई,बेरोजगारी,*बढ़ते बिजली बिल को रोकने कम करने को छोड़ कर* पूरे एक माह तक “सेवा संकल्प” माह मनाने का निर्णय लिया है ।।

अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अगर सच मे जनता का भला करना चाहती है तो पूरे प्रदेश की सड़कों पर बढ़ चुके गड्ढों को भरकर सेवा संकल्प माह मनाए ।। एक तरफ स्कूल की,तहसीलदार की छत गिर जा रही है, नगरीय निकायों के कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नही है और पूरे प्रदेश में मोदी के सत्ता में राज करते 25 साल पूरे होने पर अरबों के फ्लेक्स,होर्डिंग लगाए जा रहे है ।

नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बने प्रदेश में 33 माह हो चुके हैं और कई मोदी की गारेंटी अधुरी है, *आज तक 500 मे सिलेंडर मिलना शुरू नही हुआ*,एक लाख पदों में भर्ती नही हुई,साम्प्रदायिक उन्माद बढ़ रहा है,चिटफंड के पैसे वापस नही हुए,*शक्कर 70 रुपये किलो हो गयी*, प्याज उसी तरफ बढ़ रहा है, रसोई गैस 1100 लगभग हो गई, पूरे प्रदेश में लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं,चोरी,हत्या,लूट की घटनाएं बढ़ रही है,शराब और सूखे नशे की अवैध बिक्री बढ़ रही है ऐसे में कैसा सेवा संकल्प ।।

 

अगर भाजपा सच मे आम जन का भला चाहती है तो तत्काल *बिजली बिल की कीमतों में कमी करे,गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे*, जर्जर शाला भवनों की मरम्मत करे,शिक्षकों की कमी को पूरा करे,पत्ते तोड़ने वालों को बोनस दे,*किसानों को राजीव न्याय योजना कि बची चौथी किश्त दे*,2 अक्टूबर को नाथूराम का पुतला जलाये,आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा फेहरा कर वंदे मातरम का गान करे और अगर सच मे सेवा संकल्प माह मनाना है तो मोदी जी हर प्रदेश में जा अपने द्वारा किये कार्यों पर खुली प्रेस वार्ता करें तो पता चलेगा कि उनके कार्यकाल का ये समय अघोषित आपातकाल था या समस्या काल ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.