April 14, 2026

कोसीर में चलाया गया तम्बाकू मुक्त युवा अभियान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 जनवरी 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य संबंधी चर्चा परिचर्चा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर में मुख और मुख संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। मुख में होने वाली कॉमन बीमारियों के बारे में विस्तृत में जानकारी दिया गया साथ ही साथ उनके उपचार एवम रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी दिया गया।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू एवम उससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई। सारंगढ़ सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित तंबाकू नशा मुक्ति केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं जैसे तंबाकू मुक्ति केंद्रों में जाकर परामर्श और निःशुल्क दवाइयां के बारे में बताया गया। कोटपा एक्ट 2003 की प्रमुख धाराओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।

निक्षय निरामय अभियान के तहत टीबी, कुष्ठ बीमारी, गैर संचारी रोगों के बारे में बताया गया, एनीमिया, सिकल सेल एनीमिया के बारे में बताया गया,आगामी राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम के बारे में बताया गया। डॉ इन्दु सोनवानी (जिला नोडल आधिकारी राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम), डॉ ममता पटेल (जिला नोडल अधिकारी निक्षय निरामय अभियान), आरएचओ हेमंत साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.