April 17, 2026

जल जीवन मिशन से तिलाईपाली गांव में मिल रहा हर घर जल

CG PUBLIC TIMES

*सफलता की कहानी*

 

*जल जीवन मिशन से तिलाईपाली गांव में मिल रहा हर घर जल*

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों को हर घर तक शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला मुख्यालय सारंगढ़ से लगभग 7.5 कि.मी. की दूरी पर ग्राम पंचायत बटाऊपाली ‘ब’ के आश्रित ग्राम तिलाईपाली है, यहाँ जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग, एकल ग्राम नलजल योजना क्रियान्वित है जिसमें एक हजार लीटर की क्षमता वाली 12 मीटर ऊँचाई की स्ट्रक्चर जलागार का निर्माण हुआ है और पाइप लाईन विस्तारण का कार्य भी हो चुका है, जहां 54 क्रियाशील घरेलु नल कनेक्शन का घर घर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो गई है।

तिलाईपाली गांव, पठारी क्षेत्र में स्थित है जहां आमतौर पर हमेशा पानी की कमी रहती है। इस योजना से पूर्व गांव वाले पीने के पानी के लिए कुएँ और हैण्डपंप पर आश्रित थे। इससे पानी भरने में गांव के लोगों का काफी समय लग जाया करता था। गर्मी में पानी का स्तर नीचे जाने से पानी की उपलब्धता बोरिंग से कम हो जाती थी। जल जीवन मिशन के आने के बाद अब गांव के हर घर में पानी आ रहा है जिससे अब ग्रामवासियों को खासकर महिलाओं को पानी भरने जाने की समस्या से मुक्ति मिली है एवं उनके दैनिक दिनचर्या में समय की बचत हो रही है। योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र और सरकारी स्कूल में भी क्रियाशील घरेलु नल कनेक्शन दे दिया गया है। ग्रामवासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना के आने के पश्चात् पूरे गांव में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.