April 17, 2026

रोड ठेकेदार की मनमानी के चलते हजारों लोग हो रहे है परेशान

CG PUBLIC TIMES

*रोड ठेकेदार की मनमानी के चलते हजारों लोग हो रहे है परेशान*

 

पवन तिवारी कबीरधाम

 

कवर्धा _बोडला ब्लॉक के ग्राम रिवापार में प्रधान मंत्री रोड की हालत जार्ज हो गया है जिनकी जानकारी बोडला एस डी एम को समाधान शिविर के माध्यम से दिया गया था जिसमें अभी तक कोई निराकरण नहीं किया गया है।

ये रोड पोड़ी से पिपरिया के लिए निकलती है जहां इस रोड में करीब 10 से 15 गावों की लोगों की रोजाना आना जाना लगा रहता है इस रोड में अभी नेशनल हाईवे 30 का बाई पास रोड इसी रोड को क्रास करके निकलती है जिसको बनाने वाला ठेकेदार के कर्मचारी लगातार अपनी काम लापरवाही पूर्वक कर रहे हैं ठेकेदार के ओवर लोड ट्रक चलने के कारण पोंडी रोड रिवापार में बड़ा से बड़ा गड्डे बन चुके हैं जिनके कारण हजारों ग्रामीण जन को रोज आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिस पर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है न ही ग्राम पंचायत ठेकेदार की मनमानी इतनी ज्यादा है कि उनके सुपरवाइजर से बात करने पर कहते हैं आपको जहां लगता है शिकायत कीजिए या नहीं तो कहते है हमारे पास टाईम नहीं है। और तो और बीच रोड में मिट्टी डाल कर अपनी काम तो बना रहे हैं लेकिन लोगों को परेशानी में डाल रक्खा है रोड में मिट्टी के कारण पोंडी से आने जाने वाले भोले भाले लोगों रोड में फंस जा रहे हैं कोई बाईक से गिर रहा तो किसी की पिकअप फंस जा रहा है पानी गिरने पर तो माहौल देखने लायक हो जाता है ऐसे तो कई लोग तो महिला सहित गिर चुके है कई बार कार फसने पर ट्रैक्टर बुलाकर बाहर निकला जाता है आज तो एक एंबुलेश भी फसा हुआ था आनन फानन में निकला गया लोग परेशान है और लोग पूछ रहे हैं क्या ये समस्या का निदान हो पाएगा कि नहीं आगे बरसात है हम सब के लिए आने वाले समय में विकट समस्या का सामना करना पड़ा सकता है।जिससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस ठेकेदार की घोर लापरवाही को बोडला एस डी एम को भी अवगत कराया गया है पर अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।लोगो के इस बात को लेकर बड़ी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.