April 17, 2026

ख़बर चलने से बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचियाओं पर  कार्यवाही शुरू कर दी गई है  *▪️ बिलाईगढ़ के ग्राम गोरबा में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार* ▪️ *आरोपी से कुल 10 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्त*

CG PUBLIC TIMES

 

ख़बर चलने से बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचियाओं पर  कार्यवाही शुरू कर दी गई है

*▪️ बिलाईगढ़ के ग्राम गोरबा में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार*

▪️ *आरोपी से कुल 10 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्त*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे,अनुभागीय अधिकारी पुलिस  विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बिलाईगढ़ शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचियों पर लगातार कार्रवाई कर दिनांक 07/07/25 को मुखबिर से सूचना मिला कि थाना बिलाईगढ़ के ग्राम गोरबा के रोहित खूंटे नाम का व्यक्ति अपने घर के आंगन में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर रंगे हाथ पकड़ा गया। *आरोपी रोहित खूंटे पिता परसराम खूंटे उम्र 40 वर्ष ग्राम गोरबा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती 1000 रू को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी SI शिव कुमार धारी प्रधान आरक्षक भंवर लाल काटले प्रधान आरक्षक किशोर खटकर आरक्षक हेमंत जाटवर कमल कुर्रे महिला आरक्षक मोहन कुमारी एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.