April 17, 2026

सरिया में रेत का अवैध परिवहन कर रहे जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त

CG PUBLIC TIMES

*सरिया में रेत का अवैध परिवहन कर रहे जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 जुलाई 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर तहसीलदार कोमल साहू के द्वारा अवैध रूप से डंप किये रेत को जेसीबी से लोड करके इच्छापुर ओडिशा ले जा रहे जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर (ओड़िशा आरटीओ का नंबर) को जब्त कर थाना प्रभारी सरिया के सुपुर्द किया गया है।

अपेक्स बैंक सरिया के पास कॉलेज के सामने रेत का अवैध रूप से पहले डंप करके रखा गया था, जिसका विगत 5-7 दिनों से ओडिशा की जेसीबी और ट्रैक्टर द्वारा अवैध परिवहन किया जा रहा था। अब इन गाड़ियों को आगे की कार्यवाही हेतु कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के माइनिंग शाखा को प्रतिवेदन प्रेषित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.