April 22, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल

CG PUBLIC TIMES

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा, 27 अगस्त 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा के निवास पर पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ज्ञात हो कि चंद्रशेखर शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में उनका स्पाइन का सफल आपरेशन मुंबई स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल में हुआ है। चिकित्सकों की सलाह पर वे वर्तमान में बेड रेस्ट कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा व उनके परिवारजनों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी साझा की तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की।

शर्मा के साथ नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र उपाध्याय, श्रीकांत उपाध्याय , महेश मिश्रा सहित नगर के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप शर्मा के शीघ्र स्वस्थ सुधार की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.