April 18, 2026

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा नियमित कर्मचारियों ने किया टूल डाउन

CG PUBLIC TIMES

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा नियमित कर्मचारियों ने किया टूल डाउन

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में नियमित कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है टूल डाउन जिसमें करीब 90 कर्मचारी शामिल हैं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा के द्वारा बताया गया कि अधिकारी कर्मचारी संघ के तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया गया है टूल डाउन उन्होंने बताया कि पहला मांग 1 अप्रैल 2023 के बाद से मंहगाई भत्ता में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं किया गया है।

 

दूसरी मांग संचालक मंडल की बैठक में 2024 के प्रस्ताव क्रमांक 03 के निर्णय अनुसार 20 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके नियमित कर्मचारियों को द्वितीय क्रमोन्नति पदोन्नति का लाभ तत्काल दिया जाए। और तीसरी मांग अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा विगत दो वर्षों से ग्रेजयुटी की मांग को ले कर यह टूल डाउन किया गया है।आपको बता दें कि सुदर्शन पाली जानकारी के अनुसार यदि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में निकटतम आने वेले समय में अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अभी कारखाने में मेंटेनेश का कार्य चल रहा है जो कि कर्मचारियों के टूल डाउन होने के कारण कार्य बाधित हो रहा है जो कि कारखाने को आने वाले पेराई सीजन में देरी हो सकती है।जिसकी सोच कारखाना प्रबंधन को होनी चाहिए।यह टूल डाउन की सादर सूचनार्थ माननीय कलेक्टर महोदय को दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल से कारखाना का मेंंटनेश कार्य निश्चित रूप से पीछे हो रहा है कारखाना पेराई सत्र चालू होने की नियमित समय से आगे जा सकता है है जिससे गन्ना बेचने वाले किसानों को परेशानी हो सकता है।जो कारखाना के लगते ही यहां के किसानों को फायदा पहुंचा है तथा यहां के कर्मचारी अधिकारी व आम लोगों को फायदा हुआ है आज वही कारखाने की स्थिति कमजोर पड़ रही है । इस विषय में कही न कही अधिकारी व कारखाना प्रबंधन को ध्यान देना होगा।

इस हड़ताल में अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं नियमित कर्मचारी पूर्ण रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.