April 18, 2026

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा जीएसटी में सुधार होने से देश की अर्थव्यवस्था में होगी सुधार

CG PUBLIC TIMES

प्रेसवार्ता के माध्यम से शिक्षा

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा जीएसटी में सुधार होने से देश की अर्थव्यवस्था में होगी सुधार

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

कवर्धा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में लागू किए गए gst 2.0से भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक साबित होगा यह बात छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भाजपा जिला कार्यालय कवर्धा में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि इन सुधारों से न केवल व्यापार एवं उद्योग को नई दिशा मिलेगी बल्कि आम आदमी के जीवन में अभूतपूर्ण सुधार होगा।

Gst 2.0 से कर व्यस्था और अधिक होगी सरल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आयकर में ऐतिहासिक छूट देने के बाद अब जीएसटी से कानूनों को और सरल बना दिया पहले जहां चार कर स्लैब थे

वही केवल दो ही स्लैब रहेंगे इसके साथ ही कई आवश्यक और उपभोक्ता वस्तुओं पर कर दरों में 10 प्रतिशत तक की कमी की गई है। यह बदलाव निश्चित रूप से व्यापार जगत और उद्योग के साथ साथ उपभोक्ताओं के लिए भी राहत मिलेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए सुधारों से सूक्ष्म लघु मझले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ होगा रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे ट्रेक्टर और उसके कलपुर्जे कृषि उपकरण व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जमीन बीमा शैक्षणिक सामग्री इलेक्ट्रानिक एवं ऑटो मोबाइल अब पहले से कही अधिक किफायती होंगे।इससे न केवल किसानों को राहत मिलेगी बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी आवश्यक वस्तुएं भी सुलभ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.