विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा जिला कलेक्टर को सौंप गया ज्ञापन
CG PUBLIC TIMES
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा जिला कलेक्टर को सौंप गया ज्ञापन
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
कवर्धा आपको बता दें कि कबीरधाम जिले में बीते गणेशोत्सव में कई जगह देखने को मिला कि हमारे इष्ट आराध्य देवी देवताओं की मूर्तियों को अपमानजनक ढंग से बनाया जा रहा है जिसको विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल विरोध करता है। आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा कबीरधाम जिले के कलेक्टर महोदय को जापान सौंपा गया जिला संयोजक सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे इष्ट देवी देवताओं को मजाकिया ढंग से बनाया जा रहा है। जो कही न कहीं हमारे धर्म को आहत पहुंचने कार्य किया जा रहा है।ऐसा न हो।आने वाले नवरात्रिय पर्व में ऐसे मूर्तियों का चुनाव कर रखे जो हमारे धर्म को आहत न पहुंचे ।

साथ ही जिला शह संयोजक सागर साहू ने कहा कि मूर्ति रखने के बाद विसर्जन को भी गलत ढंग से करते देखा जा रहा है। मूर्ति विसर्जन दिन में होनी चाहिए कई ऐसा समिति है रात में मूर्ति विसर्जन करते हैं और ये गलत है मूर्ति विसर्जन के दौरान हमारे ही बहुत से लोग नशा पत्ती कर डी जे में अभद्र गाने बजाते नाचते हुए विसर्जित किया जा रहा है ऐसा करना हमारे धर्म के खिलाफ है।आने वाली नवरात्रि में मूर्तियों की चुनाव साफ सुथरी ढंग से हो उन्होंने कहा क्योंकि आज कल आ
ए आई करके ऐप आया हुआ है।जिसको देखकर लोग हमारे धर्म के खिलाफ करते हुए ऐसे मूर्तियों की स्थापना कर हिन्दू धर्म को ठेस पहुंचाने का काम किया जाता है।साथ ही साथ सागर साहू ने ये भी कहा कि हमारे कवर्धा में हर साल की तरह नवरात्र में गरबा नृत्य का भी आयोजन होता आ रहा है। जिसमें हमारे अभद्र तरीके से गाने न बजाए ऐसा करने से हमारे हिन्दू को ही नुकसान है। इन सभी मुद्दों को लेकर लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

