कुई कुकदूर कौवानार बदना पंचायत एवं लुंडू दमगढ़ पंचायत में किसान कल्याण फाउंडेशन के द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का बैठक संपन्न
CG PUBLIC TIMES
कुई कुकदूर कौवानार बदना पंचायत एवं लुंडू दमगढ़ पंचायत में किसान कल्याण फाउंडेशन के द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का बैठक संपन्न
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
*12/09/2025 दिन शुक्रवार दोपहर 12:00बजे कुई कुकदूर तहसील बदना पंचायत कौवानार एवं दमगढ़ पंचायत लूडु में किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का बैठक संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से किसान कल्याण फाउंडेशन के संस्थापक घनश्याम प्रसाद यादव जी उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच एवं अभिभावक को विशेष जानकारी देते हुए संस्था के अलग-अलग कार्य शैली पर उपस्थित पालक एवं पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी दिया साथ में प्रमुख रूप से उपस्थित किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास के डायरेक्टर भगवती मिरज जी ने समस्त पालक एवं ग्राम पंचायत सरपंच के साथ-साथ पंचगण लोगों को कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का समय अनुसार बच्चों को किस प्रकार से संस्कार एवं व्यवहार में उनका बर्ताव बदलने हेतु कोचिंग क्लास पर दिशा निर्देश कार्यशाली एवं शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देने हेतु उपस्थित लोगों को क्रमशः जानकारी दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से बच्चों के पहनावा पर एवं उनके खान-पान पर विशेष वनांचल में रहने वाले लोगों को ध्यान देना चाहिए क्योंकि अक्सर उनके माता-पिता घर में बच्चों को स्कूल से आने के बाद शिक्षा नहीं दे पाते इसीलिए उनके खान-पान रहन-सहन के साथ उनकी दिनचर्या में होने वाले समय पर ध्यान देते हुए बच्चों को घर में कम से कम उनके पढ़े हुए कार्य शैली पर फोकस डालकर प्रतिदिन स्कूल की जानकारी लेना चाहिए आज डायरेक्टर के द्वारा उपस्थित लोगों को विशेष रूप से बच्चों की टेक्नोलॉजी एवं समय के अनुसार बदलाव को देखते हुए शिक्षा पद्धति में कंप्यूटर क्लासेस को महत्वपूर्ण बताते हुए बच्चों के अभिभावक एवं ग्राम पंचायत सरपंच के लोगों को विशेष रूप से जानकारी दिया कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास के द्वारा प्रत्येक दिन अलग-अलग सब्जेक्ट के साथ बच्चों को चित्रकला एवं जनरल नॉलेज नवोदय विद्यालय से साथ-साथ खेलकूद के अलग-अलग सामग्री उपलब्ध कराकर बच्चों को मजबूत बनाने एवं उनके जीवन में अलग-अलग कार्य शैली संचालित करने हेतु कोचिंग क्लास में पूर्ण रूप से जानकारी दिया जाएगा एवं बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनके पढ़ाई लिखाई पर मजबूती से ध्यान देकर हमारे द्वारा टीचर जो भेजी जा रहे हैं d.ed b.ed के टीचर को बच्चों की शिक्षा के लिए चयन कर भेजे जा रहे हैं इस प्रकार आज के बदना कौवानार पंचायत एवं लुंडू दमगढ़ पंचायत में उपस्थित सरपंच के पंचगण के साथ पालक को पूर्ण जानकारी देते हुए आज कुई कुकदूर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शी नारायण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर पंचायत कोऑर्डिनेटर दमगढ़ के आनंद पंडराम जी एवं बदना कौवानार पंचायत के कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी पंडराम जी के उपस्थिति में मीटिंग बैठक संपन्न हुआ


