April 18, 2026

समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा है भाजपा का संकल्प – जसविंदर बग्गा

CG PUBLIC TIMES

 समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा है भाजपा का संकल्प – जसविंदर बग्गा

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 सेवा पखवाड़ा की योजना के लिए मंडल कार्यशाला संपन्न

कवर्धा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु पार्टी कार्यालय में मंडल स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में कवर्धा शहर से आए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की जिला संयोजक जसविंदर बग्गा ने सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है और इसलिए प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधीं, शास्त्री जी जयंती तक चलने वाले इस आयोजन के जरिए आम जनता के मध्य सभी कार्यकताओं को सेवा कार्य करने है। अंतिम व्यक्ति तक खड़े लोगों की सेवा ही भाजपा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रत्येक बूथ स्तर पर सेवा कार्य योजनाबद्ध ढंग से किए जाएं ताकि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी तथा मंडल संयोजक मनोज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का कार्यकर्ताओं के लिए मानव सेवा ही मूलधर्म है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो ऐसे आयोजनों के जरिए आम जनता तक पहुंचती है और सेवा का कार्य करती है।

कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई,

 

17 सितंबरः रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान (प्रत्येक बूथ पर), स्वास्थ्य शिविर, पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सामुदायिक केंद्रों पर।

 

18 सितंबरः प्रदर्शनी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित)।

 

19-21 सितंबरः रक्तदान शिविर (द्वितीय चरण), प्रबुद्धजन संवाद, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, पुस्तक प्रदर्शनी।

 

21 सितंबरः नमो मैराथन (युवा मोर्चा द्वारा), थीम -आत्मनिर्भर भारत।

 

25 सितंबरः पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती, पुष्पांजलि, वृक्षारोपण, संगोष्ठी, लोकल फॉर वोकल प्रदर्शनी।

 

27-28 सितंबरः प्रदेश के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, दिव्यांग उपकरण वितरण

2अक्टूबरः स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि, खादी वस्त्र प्रोत्साहन, चित्रकला प्रतियोगिता, नमो वन/नमो पार्क गतिविधियाँ।

मंडल स्तरीय कार्यशाला में सतविंदर पाहुजा, पवन जायसवाल, पीयूष टाटिया, नवीन ठाकुर, दुर्गेश अवस्थी, सानू साहू, संजय देसाई, बलबीर खनूजा, मनहरण कौशिक, पार्षद गण, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.