नवीन जिला मुख्यालय मुंगेली में किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का बैठक संपन्न
CG PUBLIC TIMES
नवीन जिला मुख्यालय मुंगेली में किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का बैठक संपन्न
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
*मुंगेली_ 14.09.2025 दिन रविवार को जिला मुख्यालय मुंगेली में नवीन जिला कार्यालय में किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का बैठक रखा गया था जिसमें आज किसान कल्याण फाउंडेशन के संस्थापक सम्मानिय घनश्याम प्रसाद यादव जी एवं किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास के डायरेक्टर परम आदरणीया श्रीमती भगवती मिरज जी के उपस्थिति में जिला मुंगेली जिला मुख्यालय कार्यालय में आज जिला कोऑर्डिनेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनरी की मीटिंग रखी गई थी जिसमें प्रमुख रूप से मुंगेली जिला में समस्त ब्लॉकों में पंचायत कोऑर्डिनेटर बनाने पर विशेष चर्चा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से 144 पंचायत लोरमी ब्लॉक एवं 124 पंचायत मुंगेली ब्लॉक साथ में पथरिया ब्लॉक 96 पंचायत है जिसमें पंचायत कोऑर्डिनेटर बनाने है एवं पंचायत कोऑर्डिनेटर का कामकाज के बारे में अवगत कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास हेतु गांव में जाकर पंचायत कोऑर्डिनेटर पालक एवं प्रधान पाठक के साथ सरपंच से भेंट मुलाकात कर विस्तार से जानकारी दिया जाएगा जिसमें प्रत्येक घर में पहली से लेकर आठवीं तक पढ़ रहे बच्चों का एजुकेशन सर्वे के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा उस बच्चे को कंप्यूटर क्लास से लेकर जनरल नॉलेज नवोदय के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी के साथ खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराकर मानसिक एवं शारीरिक दृष्टिकोण से उनके उज्जवल भविष्य के साथ शिक्षा जगत में क्रांति लाने हेतु गांव गांव में बच्चों को कोचिंग क्लास के बारे में अवगत कराया जा रहा है अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 33 जिला एवं 200 ब्लॉक के साथ 10 हजार पंचायत में कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का काम की तैयारी चल रहा है इसी परिपेक्ष में आज मुंगेली जिला के जिला मुख्यालय में कोचिंग क्लास संबंधीत जानकारी देने हेतु उपस्थित जिला कोऑर्डिनेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को दायित्व दिया गया

आगामी दिन रविवार दिनांक 21/09/2025 को दोपहर 12 :00बजे जिला कार्यालय कलेक्टर ऑफिस के पास उप स्वास्थ्य केंद्र आवासपारा मुंगेली में पुनः जिला मुख्यालय में सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंचायत कोऑर्डिनेटर की मीटिंग रखी जाएगीआज के बैठक में हमारे बीच किसान कल्याण फाउंडेशन के संस्थापक परम आदरणीय श्रीमान घनश्याम प्रसाद यादव जी एवं कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास डायरेक्टर श्रीमती भगवती मिरज जी एवं नवनिर्वाचित जिला कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी तिवारी जी साथ में मुंगेली ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भारती कश्यप जी, लोरमी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार एवं सरिता चंद्राकर पथरिया ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कौशल्या मोहल्ले की उपस्थिति में आज की बैठक संपन्न हुआ*

