April 18, 2026

भोरमदेव मंदिर परिसर में राज्यपाल रमेन डेका का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

CG PUBLIC TIMES

भोरमदेव मंदिर परिसर में राज्यपाल रमेन डेका का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

राज्यपाल का पुष्प गुच्छ एवं बिरनमाला से उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्वागत किया छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के बाबा भोरमदेव मंदिर परिसर में आगमन पर उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार छवई, डीएफओ निखिल अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी राज्यपाल का हार्दिक स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति ने अपने पारंपरिक बैगा नृत्य के माध्यम से राज्यपाल का अभिनंदन कर स्थानीय संस्कृति की अनूठी झलक प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.