पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पूरी हुई जनता की बहुप्रतीक्षित मांग, नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील की स्थापना से जनता को मिलेगी सुविधा
CG PUBLIC TIMES
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पूरी हुई जनता की बहुप्रतीक्षित मांग, नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील की स्थापना से जनता को मिलेगी सुविधा
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की कार्यशैली, सक्रियता एवं जनता की सुविधाओं के लिए तत्परता से जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रही हैं। विगत कई वर्षों से नगर पंचायत पांडातराई में प्रशासकीय एवं भू-राजस्व से जुड़े कर्यों के लिए उप तहसील की स्थापना की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पूरी हुई। मंगलवार को नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इस सौगात के लिए भावना बोहरा ने नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि जब आप जनहित के लिए प्रयास करते हैं और वह प्रयास सफल होते हैं तो उसकी ख़ुशी व्यक्त करना आसान नहीं होता है। जन संपर्क के दौरान नगर पंचायत इंदौरी व आस-पास के क्षेत्रों में निवासरत जनता द्वारा लगातार उप तहसील की स्थापना की बहुप्रतीक्षित मांग आती रही, उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए हमने लगातार प्रयास किया और आज उस प्रयास का सकारात्मक परिणाम आज इस सौगात के रूप में हमें मिला है। माननीय मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री ने जनता की उस मांग को पूरा करते हुए नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील के स्थापना की स्वीकृति दी है। इस सौगात से क्षेत्रवासियों को अब भू-राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं प्रशासकीय कार्यों के लिए अब तहसील कार्यालय आने-जाने की समस्या से निजात मिलेगा। यह न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि है, बल्कि हमारे सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस उप तहसील की स्थापना से एक सुव्यवस्थित और स्थानीय प्रशासनिक इकाई के माध्यम से जन शिकायतों और आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।साथ ही सभी सेवाएँ उनके घर व ग्राम के नजदीक उपलब्ध होंगी जिससे जनता के समय एवं संसाधनों की बचत भी होगी। यह उप तहसील हमारी जनता के लिए सुशासन, सुविधा और विकास का प्रतीक बनेगा। यह उप तहसील हमारे क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक ऐसा केंद्र बनेगी, जहाँ उनकी प्रशासनिक आवश्यकताएँ सरलता और त्वरित गति से पूरी होंगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह उप तहसील हमारी जनता के लिए समय और संसाधनों की बचत का एक सशक्त माध्यम बनेगी। यहाँ पर भूमि संबंधी कार्य जैसे राजस्व रिकॉर्ड, जमाबंदी, खसरा-खतौनी, नामांतरण, बंटवारा, और अन्य प्रमाणपत्रों जैसे आय, जाति, निवास, और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, यहाँ पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन और जानकारी भी उपलब्ध होगी, जिससे हमारे किसान, युवा, और सामान्य जन आसानी से इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह उप तहसील न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति देगी, बल्कि यहाँ के कर्मचारी जनता की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगे। यह एक ऐसी व्यवस्था होगी जो पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित होगी।
भावना बोहरा ने कहा कि नगर पंचायत पांडातराई की जनता के सहयोग और समर्पण का परिणाम है

