April 22, 2026

बिजली बिल वृद्धि एवं हाफ बिल योजना समाप्ति के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, कर बिजली विभाग कार्यालय में किया तालाबंदी

CG PUBLIC TIMES

  बिजली बिल वृद्धि एवं हाफ बिल योजना समाप्ति के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, कर बिजली विभाग कार्यालय में किया तालाबंदी

पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा (रवेली): छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामिण के अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 400 यूनिट तक की बिजली बिल हाफ योजना को घटाकर 100 यूनिट किए जाने के विरोध में कवर्धा ब्लाक के ग्राम रवेली के अटल चौक पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर बिजली विभाग कार्यालय में समस्त कांग्रेसियों द्वारा तालाबंदी की गई।
वहीं कवर्धा ग्रामीण के कांग्रेस मणिकांत त्रिपाठी ने राज्य की भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर आम जनता के ऊपर अत्याचार कर रही है. बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी और हाफ बिजली बिल योजना को समाप्त किए जाने से आम जनता को बिजली बिल के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।जिससे 400 यूनिट हाफ योजना को बंद करना कहीं न कही ये संदेह पैदा करता है कि ये जो प्रधानमंत्री की सूर्य घर योजना है, जिसमें 90 प्रतिशत सोलर पैनल के विभिन्न उपकरण अडानी द्वारा उत्पादित होता है और अडानी के इसी सोलर पैनल को बेचने के लिए ही केन्द्र सरकार सब्सिडी दे रही है और राज्य सरकार ने भी सब्सिडी देना शुरु कर दिया है. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बिजली बिल हाफ योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई थी, वर्तमान में बीजेपी सरकार ने बंद कर 100 यूनिट तक हाफ कर दिया है।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ एवं रवेली सेक्टर प्रभारी अशोक चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना का जो 1000 रुपए की राशि महिलाओं को दी जा रही है, उसकी वसूली बिजली बिल बढ़ा कर की जा रही है. उस 1000 रुपए की वसूली के लिए ही कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट बिजली हाफ योजना बंद की जा रही है. प्रदेश भर से अनाप-शनाप बिजली बिल आने की शिकायत लगातार आ रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक बिल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है, अब तो जनता को लूटने के लिए अडानी की कंपनी का प्रीपेड मीटर भी लगाने की तैयारी है. कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है।


वहीं कवर्धा कांग्रेस ब्लाक के कोषाध्यछ मनोज चंद्रवंशी ने भी राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है तब से पूरे छत्तीसगढ़ के जनता को लूटने का काम किया जा रहा है मिटर के साथ साथ ही मुफ्त सौर पैनल योजना के नाम से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अड़ानी को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।
कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र मानिकपुरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है पूरी झूठ की राजनीति कर रही है, सत्ता में आने से पहले हमारे गृह मंत्री जी बड़ी बड़ी बाते करते थे धर्म के नाम पर गौ माता के नाम पर वोट बटोरने का काम करते है जैसे ही पद पर आई बिजली बिल ही नहीं अभी कुछ दिवस पूर्व कवर्धा में हुए आदिवासी बेटी के साथ हुए अनाचार पर भी चुप्पी साधे बैठे है, साथ ही मानिकपुरी ने शासन प्रशासन से मांग की है कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं पुरी छत्तीसगढ़ की जनता चाहती है कि बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू हो और इस योजना का लाभ लोगो को मिले।
उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप कवर्धा ब्लाक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, रवेली सेक्टर अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, इंद्रा दास बंजारे,शेखर चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, राजमणि त्रिपाठी,सनत लाल,हीरा राय, योगदत्त रात्रे, हेमलाल चंद्रवंशी,गोपाल चंद्रवंशी,मनोज प्रसाद जायसवाल, शिवप्रसाद नवरंग, जितेन्द्र चंद्रवंशी,सुखनंदन बर्मन, एवम् समस्त पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.