झेरिया यादव समाज बलौदाबाजार(ग्रामीण) का अभिनंदन शपथ ग्रहण समारोह 14 अक्टूबर को लवन मे
CG PUBLIC TIMES
झेरिया यादव समाज बलौदाबाजार(ग्रामीण) का अभिनंदन शपथ ग्रहण समारोह 14 अक्टूबर को लवन मे
बिलाईगढ। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्र 5066 के बेनर तले एक दिवसीय झेरिया यादव समाज जिला बलौदाबाजार (ग्रामीण)के अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया है। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव व प्रदेश संगठन मंत्री चंद राम यादव ने बताया की झेरिया यादव समाज का अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह 14 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे से स्थान नया बस स्टैंड लवन जिला बलौदाबाजार मे रखा गया है। इस कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव मुख्यतिथि होगे।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि मे गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,डाॅ सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा,विशिष्ट अतिथि आनंद यादव जिला अध्यक्ष भाजपा बलौदाबाजार,सुलोचना यादव जनपद अध्यक्ष बलौदाबाजार,सविता भीम यादव जनपद अध्यक्ष पलारी,पवन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार,राम चरण यादव पूर्व जनपद पंचायत कसडोल,भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष झेरिया यादव समाज,राजू यादव राजनितिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,विनय यादव जिला महामंत्री बलौदाबाजार,आशा संतोष यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट,कविता महेश यादव जनपद सदस्य तखतपुर,विशेष अतिथि मे शिवमंगल सिंह चौहान नगर पंचायत अध्यक्ष लवन,अनुपम वाजपेयी मंडल अध्यक्ष लवन,रामलाल कुर्रे मंडल अध्यक्ष लाहोद हरीश साहू जनपद सदस्य लाहोद,धनेशवरी यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार,जगत राम यादव प्रदेश सरंक्षक, सुकालू यादव प्रदेश सरंक्षक,डी आर यादव परेश सरंक्षक,सुंदर लाल यादव प्रदेश सचिव, आर डी यादव सदस्य,जी आर यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष,मनोज यादव प्रदेश सयुक्त सचिव,रंजीत यादव प्रदेश प्रबंध कार्य.सदस्य,बंशी लाल यादव प्रदेन प्र कारिणी सदस्य,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट,प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ट,प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट,महानगर इकाई के अध्यक्ष गण एवं समस्त जिला के अध्यक्ष गण की उपस्थित मे कार्यक्रम सम्पन्न होगी। सामाजिक बंधुओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए है। साथ हि साथ पहली बार कार्यक्रम को लेकर आयोजक जिला अध्यक्ष कार्तिक राम यादव,चंद राम यादव,भिखम यादव,टिका राम यादव,लोरिक यादव,खोरबाहरा यादव,लक्ष्मी यादव,राम कुमार यादव,श्याम लाल यादव,प्रताप यादव की टीम डोर टू डोर प्रचार प्रसार जोर शोर लगे हुए है। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण जिला के समस्त पदाधिकारी मे भारी उत्साह देखा जा रहा है। सामाजिक बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या मे आने की अपील कर रहे है।

