April 18, 2026

दीपावली से पहले गन्ना किसानों को मिली खुशियों की सौगात, बोनस के बाद बकाया और रिकवरी राशि हेतु 10 करोड़ रु. से अधिक का किया गया भुगतान

 दीपावली से पहले गन्ना किसानों को मिली खुशियों की सौगात, बोनस के बाद बकाया और रिकवरी राशि हेतु 10 करोड़ रु. से अधिक का किया गया भुगतान

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

पंडरिया विधानसभा के गन्ना विक्रेता किसानों के लिए इस वर्ष की दीपावली दोगुनी खुशियाँ लेकर आई है। आज 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई जिससे क्षेत्र के लगभग 7 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिला। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पण्डरिया जिला-कबीरधाम में पंडरिया विधानसभा की सक्रीय विधायक भावना बोहरा के अथक प्रयासों एवं किसानों हितैषी माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कृषि मंत्री रामविचार नेताम , सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 17 अक्टूबर को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि जारी की गई। वहीं आज दीपावली से पहले गन्ना विक्रेता किसानों को वर्ष 2024-25 का शेष मूल भुगतान की राशि रू. 8 करोड़ 36 लाख जारी कर दी गई है, इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के अतिरिक्त रिकव्हरी राशि रू. 1 करोड़ 65 लाख भी भुगतान हेतु बैंक को प्रेषित कर दिया गया है। शेष रिकव्हरी राशि का भी शीघ्र भुगतान किया जावेगा।

क्षेत्र के गन्ना विक्रेता किसानों को मिली इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने समस्त किसानों को शुभकामनाएं दी

हमारे अन्नदाताओं की दीपावली भी खुशियों भरी हो इसके लिए हम हमेशा तत्पर हैं। मैं समस्त किसान भाई-बहनों और पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ। हर्ष, उल्लास और सुरक्षित रूप से आप सभी दीपावली मनाएं।

कारखाना के प्रबंध संचालक यू.के. कौशिक ने बताया कि गन्ना किसानों को राज्य शासन से 2 दिवस पूर्व ही देय गन्ना प्रोत्साहन राशि, तथा आज जारी मूल भुगतान एवं अतिरिक्त रिकव्हरी राशि सहित दीपावली त्यौहार के पूर्व क्षेत्र के गन्ना उत्पादक विक्रेता किसानां को कुल 15.99 करोड़ रू. का भुगतान किया गया। किसानों को राशि भुगतान के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा था। उनके प्रयासों से ही दीपावली के पहले किसानों को खुशियों की सौगात मिली है। दीपावली के पहले किसानों को मिले इस उपहार से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है। इस वर्ष की दीपावली क्षेत्र के गन्ना विक्रेता किसानों के लिए दुगुनी खुशियाँ लेकर आई है जहाँ विधायक भावना बोहरा की सक्रियता, किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता से आज उनके परिवार में नया उत्साह और उमंग आया है। किसान अब त्योहार को और अधिक हर्षोल्लास से मना सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.