April 22, 2026

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दीपावली पर गन्ना किसानों को दी ऐतिहासिक सौगात

CG PUBLIC TIMES

 उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दीपावली पर गन्ना किसानों को दी ऐतिहासिक सौगात

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

उप मुख्यमंत्री ने 30 लाख की लागत से बने बलराम सदन किसान रेस्ट हाउस का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर गन्ना किसानों को 11.09 करोड़ का बोनस राशि का चेक वितरण किया

रियायती दर पर शेयर धारक किसानों को शक्कर का वितरण किया, किसानों की खुशियाँ हुई दोगुनी

उप मुख्यमंत्री ने पंडरिया में किसान सदन, 5 लाख का सी सी रोड और 2 लाख 50 हजार रूपए की लागत से नली निर्माण की घोषणा की

 

कवर्धा, 18 अक्टूबर 2025। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर्व को गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक बनाते हुए आज भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक किसान रेस्ट हाऊस बलराम सदन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस रेस्ट हाउस में सुविधा केंद्र में किसानों के ठहराव, विश्राम और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। दीपावली पर धनतरेस में सौगातों की झड़ी लगाते हुए उप मुख्यमंत्री ने पेराई सत्र 2024–25 के गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को 11.09 करोड़ रुपये का बोनस राशि का चेक प्रदान किया, जिससे किसानों को आर्थिक बल मिला। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री शर्मा ने शेयरधारक गन्ना उत्पादक किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरित कर त्यौहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पंडरिया में किसान सदन, 5 लाख का सी सी रोड और 2 लाख 50 हजार रूपए की लागत से नली निर्माण की घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतत् रूप से कार्य कर रही है। किसानों की आर्थिक उन्नति एवं समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्रदेश के खेत खलिहानों में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे गन्ना उत्पादन को देखते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी रियायती दर पर शेयर धारक गन्ना किसानों को 50 किलो शक्कर वितरण का शुभारंभ किया गया है।

रियायती दर पर शक्कर वितरण का यह कार्यक्रम लगातार दूसरे वर्ष संचालित किया जा रहा है, जिससे किसान को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निकटवर्ती ग्रामों से गन्ना लाने-ले जाने हेतु जिन ग्रामीण सड़कों की हालत खराब है, उनकी मरम्मत के लिए स्वीकृति जारी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कवर्धा जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूती देने के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल गई है, और शीघ्र भूमि पूजन किया जाएगा। जिला अस्पताल को अपग्रेड कर 220 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा ह

मरीजों की जांच सुविधा बढ़ाने के लिए आधुनिक सिटी स्कैन मशीन भी पहले ही स्थापित की जा चुकी है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि आज कवर्धा में भोजली तालाब के सामने ‘हनुमंत वाटिका’ का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही चिल्फी से रेंगाखर मार्ग हेतु 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

केवल एक ही दिन में 210 नक्सली हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे हैं।

पेराई सीजन वर्ष 2024-25 में गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को अब तक कुल 126 करोड़ 53 लाख रुपये का हुआ भुगतान

 

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा पेराई सीजन वर्ष 2024-25 में गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को अब तक कुल 126 करोड़ 53 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। समर्थन मूल्य पर मई 2025 में 87.65 करोड़ रुपये, तथा जुलाई में 27.79 करोड़ रुपये रिकवरी भुगतान के रूप में किसानों के खातों में अंतरित किए गए। इसके अतिरिक्त दीपावली पूर्व 11.09 करोड़ रुपये का बोनस भी किसानों को प्रदान किया जा चुका है। कारखाना क्षेत्र में कुल 11,763 किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं तथा इस वर्ष कुल 2,78,177 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई संपन्न हुई है।

सर्व सुविधायुक्त बलराम सदन किसान रेस्ट हाऊस में मिलेगी सुविधा

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में करीब 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह किसान रेस्ट हाऊस बलराम सदन पूरी तरह से सर्वसुविधायुक्त है। इसमें एसी युक्त कक्ष, ठंडा पेयजल के लिए वाटर कुलर, मनोरंजन के लिए टीवी, स्वच्छ शौचालय, बैठने की आरामदायक व्यवस्था, साफ-सफाई और जल सुविधा जैसी सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। किसान रेस्ट हाऊस में लाखों किसान को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.