April 18, 2026

भटक रही जनता छपोरा पंचायत से सचिव नदारत

CG PUBLIC TIMES

भटक रही जनता छपोरा पंचायत से सचिव नदारत

सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ ग्राम पंचायत छपोरा में पदस्थ सचिव चितरंजन केवट लगातार पंचायत से नदारत है। पंचायत के ग्रामीणों की माने तो जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, अन्य प्रकार की पेंशन बनवाने के लिए वंचित हो रहे हैं लोग। शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर पंचायतों में सचिवालय बनाए गए हैं लेकिन सचिव एक भी दिन सचिवालय में नहीं बैठता है।

ऐसे में साफ़ प्रतीत होता है कि जनता को अपना गुलाम समझ कर रखें हैं जनता का टैक्स से वेतन पाने वाले कर्मचारी सचिव जैसे पदों पर बैठ कर अपना मनमानी करने में लगे हैं। आम जनता को जन्म मृत्यु पेंशन जैसे प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
बार बार अखबारों में प्रकाशित होने के बावजूद सचिव चितरंजन केवट को जरा सा भी उच्च अधिकारियों का भय नहीं है।
अब देखना यह होगा कि इस बार खबरें चलने के बाद सचिव सचिवालय लगाता है कि नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.