कवर्धा के ग्राम घुघरी खुर्द में होगा गौ संरक्षणार्थ सुरभि रूद्रमहायज्ञ
CG PUBLIC TIMES
कवर्धा के ग्राम घुघरी खुर्द में होगा गौ संरक्षणार्थ सुरभि रूद्रमहायज्ञ
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
आपको बता दें कि धर्म नगरी कहे जाने वाले कवर्धा के ग्राम घुघरी खुर्द में 6/नवंबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक होगा सुरभि रूद्रमहायज्ञ

आपको बता दें कि आयोजक गणेश तिवारी ने आज क्षेत्रवाशी एवम् नगर वासी के बीच कहा कि यह अवसर हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि 6 नवम्बर से होने वाली इस महायज्ञ में हमारे बीच चित्रकूट धाम के पीठाधीश्वर स्वामी श्री राम स्वरूपानंद चर्या महाराज जी की मुखारविंद से रामचरित मानस की कथा सुनने का सुअवसर प्राप्त होगा साथ ही साथ 6नवंबर से 10 नवम्बर तक शिव पुराण कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा जी की कथा सुनने का सुअवसर पूरे क्षेत्रवासी जिलावासी एवम् सम्पूर्ण प्रदेश वासियों को प्राप्त होगा साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हम सब गौ माता की सेवा करने के लिए असमर्थ हो रहे हैं।इस लिए इस कथा एवम् मीडिया के माध्यम से ये कहना चाहता हूं कि हम सब को कम से कम अपने घरों में एक गौ माता रख कर गौ सेवा करना चाहिए। इस सुरभि रूद्रमहायज्ञ में यज्ञाआचार्य मेघानंद शास्त्री परमार्थ देव जी महाराज पतंजलि योगपीठ हरिद्वार भी उपस्थित रहेंगे उन्होंने बताया कि हर रोज सुबह 5 बजे से योग शिविर का भी आयोजन किया गया है जिससे लोगों को स्वस्थ संबंधित लाभ मिलने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासी एवं जिले वासियों को यज्ञ में शामिल होकर इस गौ संरक्षणार्थ सुरभि रूद्रमहायज्ञ को सफल बनाने की एवम् अपने जीवन को कृतार्थ करने अनुरोध किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवाशी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बंटी तिवारी सागर साहू बजरंग दल के कार्यकर्ता सुरेश चंद्रवंशी श्रीकांत उपाध्याय सुरेश तिवारी उमंग पाण्डेय मेघानंद शास्त्री ग्राम घुघरी खुर्द के सरपंच कवर्धा एवम् आसपास के ग्राम के लोग भरी मात्रा में उपस्थित रहे।

