सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली पलटने से ट्राली के ऊपर बैठे एक व्यक्ति की मौत
CG PUBLIC TIMES
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेक्टर ट्राली: ट्राली के ऊपर बैठे बुजुर्ग की हुई मौत, एक अन्य व्यक्ति हुआ घायल
सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली पलटने से ट्राली के ऊपर बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सरिया पुलिस मौके पे पहुंचकर पूरे मामले की जांच किया जा रहा है साथ ही आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

सरिया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया की सुरसी गांव का आकाश निषाद उम्र 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया है की गांव के ही निर्मल साहू के लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक CG13 AS 4300 में बैठकर छड सीमेन्ट लेने के लिए सरिया मै और प्रताप साहू और निर्मल साहू गये सरिया में प्रताप साहू छड सीमेन्ट लिया तब छड सीमेन्ट को ट्रेक्टर के ट्राली में लोड कर वापस घर सुरसी जा रहे थे ट्रेक्टकर को निर्मल साहू चला रहा था मै और प्रताप साहू ट्रेक्टपर ट्राली में सीमेन्टे छड के उपर बैठे हुए थे इसी दौरान भठली चौक सरिया से 100 मीटर आगे परसरामपुर रोड निर्माणाधीन पानी फिल्टर के सामने पहुचे थे कि उसी समय ट्रेक्टर का चालक निर्मल साहू ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक से ब्रेक लगाया तब ट्रेक्टर लडखडाने से मै ट्रेक्टर के ट्राली छलाग लगा दिया और ट्रेक्टर का ट्राली खाई में पलटने से ट्राली और छड सीमेन्ट में प्रताप साहू दबने के कारण अंदरूनी चोट लगने से प्रताप साहू कि मृत्यु हुई है ।

जिसके बाद ट्रेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और ट्रेकर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

