नकली शराब बनाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश गुड फैक्ट्री के आड में कर रहे थे गोरख धंधा
CG PUBLIC TIMES
*नकली शराब बनाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश गुड फैक्ट्री के आड में कर रहे थे गोरख धंधा*
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
नकली शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, मौके से बड़ी मात्रा में मिली नकली शराब और शराब बनाए जाने वाले
सामग्री को किया बरामद, मामले से जुड़े 05 शख्स हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ
जिला में पुलिस ने नकली शराब निर्माण करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के पोड़ी क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चल रहे नकली देशी शराब के गोरखधंधे की सूचना मिलते ही विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिना देर किए संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ कि गुड़ बनाने की एक फैक्ट्री की आड़ में अवैध रूप से नकली शराब तैयार की जा रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब बनने की सामग्री बरामद की, जिसमें बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल–स्टिकर, जर्किन, केन, रसायन और पैकिंग मशीन शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। सभी को पोड़ी चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है। यह भी जांच का विषय है कि यह कारोबार कब से चल रहा था, कच्ची सामग्री कहां से लाई जाती थी और तैयार नकली शराब किस क्षेत्र में खपाई जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, इस अवैध नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और सप्लाई चैन की पहचान पर काम कर रही है। आने वाले समय में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

