April 19, 2026

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में 02 वर्षों में गन्ना किसानों को 300 करोड़ से अधिक भुगतान

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में 02 वर्षों में गन्ना किसानों को 300 करोड़ से अधिक भुगतान

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2025-26 में अब तक 24.85 करोड़ का भुगतान पूर्ण ।कारखाने में 02 वर्षों में 36000सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण किया गया 2ट्राली गन्ना दे कर कोई भी गन्ना किसान बन सकता है अंशधारी सदस्य

सदस्यों द्वारा कारखाने में गन्ना सफलाई नहीं करने जब्त होगी सदस्यता

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना किसानों को अब तक कुल 24.85 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार और कलेक्टर गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सीजन 2025-26 में आज दिनांक तक 24.85 करोड़ का भुगतान भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफआरपी 329.05 किसानों को उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। इस प्रकार तत्काल राशि प्राप्त होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में हर्ष व्याप्त है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा के प्रबंध संचालक जी.एस. शर्मा ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत 105975 मे.टन गन्ने की पेराई कर अब तक 109565 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि शेयर धारक गन्ना उत्पादक किसानों के सहयोग और कारखाना प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य शासन की गन्ना नीति के तहत कारखाने द्वारा गन्ना उत्पादकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर, उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया जा रहा है।

 

किसानों के लिए अपील

 

कारखाना प्रबंधन ने गन्ना किसानों से अपील की गई है कि गन्ना उत्पादक किसान कारखाने में परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना आपूर्ति करें। इससे रिकव्हरी प्रतिशत में वृद्वि होगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।

 

 

प्रबंध संचालक

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना

मर्यादित कवर्धा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.