ग्राम पंचायत सरपंच को हटाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर एवम् जिला पंचायत सी ई ओ को सौंपे ज्ञापन
*ग्राम पंचायत सरपंच को हटाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर एवम् जिला पंचायत सी ई ओ को सौंपे ज्ञापन*
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
कवर्धा _ग्राम पंचायत सुखताल के सरपंच के खिलाफ सरपंच को हटानेकी मांग को लेकर के सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर एवम् जिला पंचायत सी ई ओ को सौंपे ज्ञापन आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सुखताल में आपसी रंजिश एवम् विवाद के चलते ग्राम पंचायत सुखताल में अभी तक कोई भी काम नहीं कराया गया है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव में ग्रामीण भटक रहे हैं।अधिकारियों के ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं । आपको बता दें कि सरपंच और पंचायत सचिव के बीच आपसी ताल मेल नहीं होने के कारण अभी तक ग्राम पंचायत सुखताल में मूलभूत सुविधा से बहुत दूर हैं। पंचायत में अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया है लोगों की माने तो तीन दिन पूर्व ग्राम पंचायत सरपंच के साथ कुछ ग्रामीण जिला कलेक्टर को सचिव के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें सचिव के खिलाफ बताया गया कि सचिव पंचायत मीटिंग में मीटिंग लेने पंचायत सुखताल नहीं पहुंचता है। सचिव पंचायत से नदारत रहता है सचिव अशोक वर्मा ग्राम पंचायत सुखताल के ही मूल निवासी हैं जिसके कारण गांव में आपसी रंजिश होने के कारण मनमानी करते हुए पंचायत कार्य को नजरअंदाज करते हैं जिसके कारण पंचायत कार्य बाधित हो रहा हैं। इसी शिकायती ज्ञापन के चलते आज ग्राम पंचायत सुखताल के सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर एवम् जिला पंचायत सी ई ओ को सरपंच नेहा वर्मा को पद से हटाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों से बातचीत करने पर पता चला कि अभी तक ग्राम पंचायत में अब तक 8बार मीटिंग रक्खा जा चुका है। जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच सिर्फ दो बार ही पंचायत मीटिंग में पहुंचे हैं।ग्रामीणों के माने तो ग्राम पंचायत सुखताल के सरपंच पति के द्वारा ही पंचायत मीटिंग करने की कोशिश किया जा रहा है। और सचिव पर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।की सचिव पंचायत मीटिंग में नहीं आते हैं। ग्रामीणों का ये भी कहना है कि हम सब सरपंच को ही हटना चाहते हैं।सचिव के द्वारा पंचायत के कार्य को निर्वाह करते हुए सचिव के द्वारा निराश्रित पेंशन जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड बनकर लोगों को सुविधा दिया गया है। पंचायत का कुछ महिला पंच एवं पुरुष पंच भी शिकायत ले कर पहुंचे हुए थे।जिनका साफ तौर पर कहना है कि सरपंच पति के द्वारा एकाकी पंचायत चलने की कोशिश किया जा रहा है। सरपंच नेहा वर्मा को पद मुक्त किया जाए ।आगे यह देखना होगा कि इस पर प्रशासन ग्राम पंचायत सुखताल को सुचारू रूप से चलने के लिए क्या कदम उठाती है।

