अवैध धान परिवहन करने वालों पर कड़ाई से हो रही है कार्यवाही
*अवैध धान परिवहन करने वालों पर कड़ाई से हो रही है कार्यवाही*
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
दिनांक 2-1- 26 को सहायक खाद्य अधिकारी अनिल वर्मा खाद्य निरीक्षक खेम चंद्राकार एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जीवन लाल मार्को के द्वारा भुरभुस्पानी में गाड़ी माजदा क्रमांक CG 09JH 3689 ड्राइवर का नाम प्रहलाद परस्ते में 180 कट्टा (72 क्यू ) एवं पिक अप गाड़ी सीजी07BZ 2172 ड्राइवर का नाम हामिद में 63बोरी (25.2qutal )धान का अवैध परिवहन ग्राम बाकी विकासखंड बोड़ला निवासी सुखीराम परस्ते के द्वारा किया जा रहा था धान को गाड़ी में लेकर ग्राम बाकी विकासखंड बोड़ला से बैजलपुर की ओर ले जा रहा था पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार का वैद्य दस्तावेज नहीं पाया गया अतः अवैध परिवहन के प्रत्याशा में गाड़ी को जप्त कर मंडी पंडरिया के सुपुर्द किया गया। इस तरह सहायक खाद्य अधिकारी अनिल वर्मा के द्वारा रेगाखर पंडरिया में अबतक कुल18गाड़ियों की जाप्ती की कार्यवाही किया गया है कवर्धा जिले में अब तक कुल 40 अवैध धान परिवहन की गाड़ियों को जप्त कर थाने का सुपुर्द किया गया है कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन पर उक्त कार्यवाही किया गया है और आपको बता दें बचे हुए खरीदी के दिनों में और कड़ाई के साथ अवैध परिवहन को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा विकासखंड स्तर पर एवं जिला स्तर पर टीम गठित किया गया है जिससे अवैध धान परिवहन करने वाले गाड़ियों पर कड़ी कार्यवाही किया जा सके।


