गौ सेवा समिति पोड़ी के द्वारा 6 बछड़ों को पुनः यथावत स्थान पहुंचाया गया
*गौ सेवा समिति पोड़ी के द्वारा 6 बछड़ों को पुनः यथावत स्थान पहुंचाया गया*
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
कवर्धा _ग्राम पोड़ी में गौ सेवा समिति के द्वारा 6 बछड़ों से भरा पिकअप वाहन को यथावत स्थान पहुंचाया गया आपको बता दें कि पिकअप वाहन सीजी ओ 09 बी 11/23 को बाजार खामही से ग्राम दसरंगपुर रिवापार की ओर से आ रहे पिकअप वाहन को हमारे गौ सेवा के प्रथम सदस्य लल्ला यादव के द्वारा अटल चौक पोड़ी में रुकवाकर पूछताछ किया गया सभी गौ सेवा प्रथम के सदस्यों को सूचना मिलने पर ग्राम खामही के सरपंच से फोन संपर्क कर जानकारी लिया गया सरपंच के द्वारा बताया गया कि एम पी के गांव में किसानी करने ले जाया जा रहा है या भेजा जा रहा है।

पोड़ी के गौ सेवा समिति के सदस्यों ने उन्हें छत्तीसगढ़ गौ सेवा अधिनियम के बारे में जानकारी दे कर उनके परिणाम अवगत कराया और 6 बछड़ों से भरा पिकअप वाहन को वापिस ग्राम खामही बाजार वापिस भेजा गया। गौ सेवा के प्रथम सदस्य राजेंद्र तिवारी जितेंद्र श्रीवास्तव लल्ला यादव अनुराग मानिकपुरी विप्र सनातनी वंश गोस्वामी के द्वारा गौ वंश रक्षा का पुनीत कार्य किया गया।

