April 19, 2026

कलेक्टर डॉ कन्नौजे की संयुक्त टीम ने 02 राईस मिलों में की ताबड़तोड़ कार्यवाही, राईस मिलर और कोचिया समूह में हड़कंप

CG PUBLIC TIMES

 

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे की संयुक्त टीम ने 02 राईस मिलों में की ताबड़तोड़ कार्यवाही, राईस मिलर और कोचिया समूह में हड़कंप*

 

 *बाजार मूल्य लगभग 05 करोड़ 18 लाख रूपये का धान, चावल जप्त और 2 राईस मिल सील*

 

*जगदम्बा और श्री श्याम राईस मिल से 15734.50 क्विंटल धान व 661.50 क्विंटल चावल जप्त*

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 जनवरी 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी की सयुंक्त टीम ने अवैध धान भंडारण करने वाले राइस मिलर और कोचिया को उनके छुपाये गोदाम में गुरुवार को अचानक छापा मारा है और ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। इससे जिले के उड़न दस्ता टीम में उत्साह का माहौल है और प्रशासन की नाकाबंदी से कोचिया, अवैध धान भंडारण परिवहन करने वाले राइस मिलरों के लिए खतरे की घंटी बज गई है। राजस्व, खाद्य विभाग एवं मंडी की सयुंक्त टीम ने जिले के 02 राईस मिलों से 15734.50 क्विंटल धान व 661.50 क्विंटल चावल कुल 05 करोड़ 18 लाख रूपये का धान व चावल जप्त कर राईस मिल को सील किया है।

सारंगढ़ ब्लॉक के जगदम्बा राईस मिल में संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण कर निर्धारित मात्रा से 5447.43 क्विंटल धान कम पाये जाने पर भौतिक रूप से उपलब्ध 13683.20 क्विंटल धान व 661.50 क्विंटल चावल जप्त कर राईस मिल को सील किया और बरमकेला ब्लॉक के श्री श्याम उद्योग राईस मिल में संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण कर 2051.30 क्विंटल धान अधिक पाये जाने पर धान को जप्त कर राईस मिल को सील किया। इस प्रकार बाजार मूल्य के कुल 05 करोड़ 18 लाख रूपये का धान व चावल जप्त किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने वाले धान उपार्जन केन्द्र भेड़वन व सरसीवां के समिति प्रबंधकों का वित्तीय प्रभार समाप्त किया है। वहीं धान उपार्जन केन्द्र कपरतुंगा के प्रभारी समिति प्रबंधक को प्रबंधक के प्रभार से तत्काल प्रभाव से हटाया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में शासन के द्वारा दिये गये निर्देश के मंशानुरूप कोचिया, बिचौलियो का धान पर रोक एवं रिसाईकलिंग पर अंकुश लगाकर जिला के वास्तविक किसानों से ही जिले में धान खरीदी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.