April 19, 2026

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पीएमश्री स्कूल बरमकेला का किया औचक निरीक्षण

CG PUBLIC TIMES

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पीएमश्री स्कूल बरमकेला का किया औचक निरीक्षण*

 

 *पीएमश्री स्कूल के निर्माण कार्य का अवलोकन कर कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए*

 

*कलेक्टर ने छात्रों को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन*

 

 *विद्यार्थियों से सवाल पूछकर कलेक्टर ने पढ़ाई का किया मूल्यांकन*

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जनवरी 2026/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने पीएमश्री में चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया और गुणवत्ता के साथ निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ने विद्यालय के कक्षाओं में अध्ययनरत 10वी 12वी के विद्यार्थियों से रूबरू हुए एवं बोर्ड परीक्षा में भय एवं तनाव मुक्त होकर कैसे प्रश्न पत्र को हल करें। इसके लिए उन्होंने मार्गदर्शन दिया एवं सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर को अभ्यास कापी में बार बार लिख कर अभ्यास करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान डॉ संजय ने 12वी के विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर को साझा करने को कहा। इसके साथ ही शिक्षकों को शत प्रतिशत रिजल्ट हेतु सख्त निर्देश दिया। इस अवसर पर नरेश कुमार चौहान डीएमसी, अजय पटेल सीईओ जनपद बरमकेला, कोमल साहू तहसीलदार, मोहन लाल साहू नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.