भटगांव पुलिस द्वारा सटोरियाओ के विरुद्ध कार्यवाही कर 01सटोरिया को किया गिरफ्तार
CG PUBLIC TIMES
● *भटगांव पुलिस द्वारा सटोरियाओ के विरुद्ध कार्यवाही कर 01सटोरिया को किया गिरफ्तार*
● *आरोपी से 01 नग एंड्राइड मोबाइल एवं नगदी रकम 2000 ₹ को किया गया जप्त*
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में
दिनांक 22/01/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चुरेला का अभिषेक मिरी मोहल्ले में घुम-घुमकर मोबाईल से सट्टा खेलाता है। सूचना पर ग्राम चुरेला में रेड कार्यवाही किया।

अभिषेक मिरी अपने घर के सामने संदिग्ध हालत में मिला जिसे अवगत कराकर पूछताछ करने पर मोबाईल में लोगों से सट्टा का अंक व रूपये दर्ज कर कल्याण राजधानी नाईट, माधुरी नाईट, मेन बाजार नामक सट्टा खेलाना बताया। जिसे मोबाईल एवं नगदी रकम 2000/ रूपये को मुताबिक जाती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। *आरोपी अभिषेक मिरी पिता परसराम मिरी उम्र 27 साल साकिन चुरेला थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ* के विरूद्ध छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी प्र. आर. श्रवण बरिहा आरक्षक राहुल खूंटे,खेलावन बघेल प्रत्येक बर्मन म. आर। रीना बघेल

