April 19, 2026

भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही मादक पदार्थ परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया 01 आरोपी आरोपी से 05 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) एवं मोटर साइकिल एसपी साइन को किया गया जप्त

CG PUBLIC TIMES

*▪️ भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*▪️ मादक पदार्थ परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया 01 आरोपी*
*▪️आरोपी से 05 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) एवं मोटर साइकिल एसपी साइन को किया गया जप्त*

पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  विजय ठाकुर के निर्देशन पर,अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रख कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है

थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में दिनांक 23,01,2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति बिना नंबर वाले मोटरसाइकिल में मादक पदार्थ लेकर भटगांव की ओर आ रही है कि सूचना पर घेराबंदी कर रोका गया जिसे पूछने पर अपना नाम अरुण यादव ग्राम मलदी का बताया जिसे विधिवत नोटिस देकर तलाशी पंचनामा तैयार कर आरोपी अरुण यादव की मोटरसाइकिल की डिक्की को तलाशी लेने पर प्लास्टिक झिल्ली में भरा मादक पदार्थ (गांजा )को समक्ष गवाह के मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया *आरोपी( 1 )अरुण यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष साकिन माल्दी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़* के कब्जे से कुल 05 किलो700 ग्राम मादक पदार्थ कीमती 29000 ₹ तथा मोटरसाइकिल एसपी शाइन कीमती 50000 रु को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड भेजा गया l

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी सउनि बलीराम निराला प्र.आर.श्रवण बरिहा आर. खेलावन बघेल,राहुल खूंटे शशि खूंटे प्रत्येन बर्मन एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.