कवर्धा जिले के बोडला ब्लॉक में अनेकों कार्यों का किया गया भूमिपूजन
*कवर्धा जिले के बोडला ब्लॉक में अनेकों कार्यों का किया गया भूमिपूजन*
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
आपको बता दें कि कबीरधाम जिले के
विधायक एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री के अनुशंसा पर कई विकाश कार्यों का हो रहा है विस्तार आपको बता दें कि विभिन्न कार्यों को लेकर जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराजपुर में आयोजित सामुदायिक भवन पटेल पारा लागत राशि 10 लाख रुपए, सामुदायिक भवन मां शीतला मंदिर परिसर लागत राशि 10 लाख रुपए, महाराजपुर के आश्रित ग्राम जीताटोला में सामुदायिक भवन लागत राशि 6 लाख 50 हजार, ग्राम जीताटोला में पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 15 लाख रुपए, कुल मिलाकर 41 लाख रुपए की विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल महामंत्री जिला कबीरधाम मिलुराम साहू भगत पटेल अजय कौशिक गुलाब साहू डेरहा साहू अंकित शर्मा दिलीप मरावी ग्राम सरपंच सचिव पंचगण एवं भरी मात्रा में क्षेत्रवासीयो के मौजूदगी में भूमिपूजन का कार्य संपन्न किया गया।


