April 18, 2026

जनता की सेवा करने वाला, जनहितैषी समाजसेवी हरीश साहू को राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया 

  जनता की सेवा करने वाला, जनहितैषी समाजसेवी हरीश साहू को राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

रेड ड्राप फ्रेंड्स क्लब छतीसगढ़ संस्था के द्वारा 12 फ़रवरी को कर्मा भवन सुपेला भिलाई मे समाजसेवी संस्था को सम्मानित किया जिसमे कवर्धा जिले से जनसेवक नयी चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के संस्थापक एवं जिलाध्यक्ष हरीश साहू का नाम चयन करते हुवे सम्मान समारोह मे आमंत्रित किया गया था कवर्धा जिले मे जनसेवा के छेत्र मे अपनी अलग पहचान बनाने वाले हरीश साहू लगातार रक्तदान, गौसेवा एवं समाजसेवा मे अपनी महत्वपूर्ण सेवा प्रदान करते हुवे कुशल व्यक्तित्व और सरल सहज रूप से लोगो के सेवा कार्य मे अग्रणी कार्य से अंतराष्ट्रीय स्तर पर जगह बना लीं है। पिछले 4 माह पहले नई दिल्ली मे भी साहू को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था,साहू को राज्य से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चूका है, इसी कड़ी मे पुनः 12 फरवरी को भिलाई मे रक्तदान, गौसेवा एवं समाज सेवा के छेत्र मे बेहतर कार्य करने के लिए कवर्धा जिले से हरीश साहू व उसकी संस्था के महासचिव कुंजबिहारी साहू को राजस्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया l

इस अवसर पर दुर्ग-भिलाई विधायक रिंकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कसडोल विधायक संदीप साहू, भिलाई टाइम न्यूज के संपादक यशवंत साहू जी ने हरीश साहू व कुजबिहारी साहू को बधाई व शुभकामनायें देते हुवे सम्मानित किया l समाज सेवा के छेत्र मे निरन्तर 10 साल से अपनी सेवा प्रदान कर रहे है l हरीश से ने अपने संस्था के समस्त रक्तदाओ, अपने समाज के और अपने संस्था के पुरे कार्यकताओ का आभार व्यक्त करते हुवे कहाँ की ये सम्मान उन सब की मेहनत का फल है जो हमेशा मेरे साथ समासेवी कार्य मे अपनी योगदान देते आ रहे है इसी का परिणाम है की इन 10 सालो मे अनेक उपलब्धिया प्राप्त हो पाई है और निरन्तर सभी की बधाई व शुभकामनायें हमेशा प्राप्त होती आ रही है इस बार भी सभी ने बधाई व शुभकामनायें प्रेषित कर इस सम्मान को यादगार बना दिया मै सभी का सदैव आभारी रहूँगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.