April 18, 2026

ज्ञान विज्ञान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ में 13 फरवरी को कक्षा 12 वीं के बच्चों को 11 वीं के बच्चों द्वारा दिया विदाई

CG PUBLIC TIMES

ज्ञान विज्ञान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ में 13 फरवरी को कक्षा 12 वीं के बच्चों को 11 वीं के बच्चों द्वारा दिया विदाई

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रसिद्ध अशासकीय संस्था ज्ञान विज्ञान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ में 13 फरवरी को कक्षा 12 वीं के बच्चों को 11 वीं के बच्चों द्वारा दिया विदाई । साथ ही कक्षा 9वी और 11 वीं के विद्यार्थियों द्वारा 10 वी बोर्ड के विद्यार्थियों को भी दिया गया शुभकामनाएं। इस फेयरवेल के मौके पर 11 वीं और 9 वीं के बच्चों ने अपने बड़े भैया दीदी 12 वीं और 10 वीं के विद्यार्थियों को सर्वप्रथम बारी बारी से सुगंधित फूलों की अर्पण कर तिलक लगाकर सम्मान के साथ वेलकम किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रसार सेवा समिति रायपुर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री आर एस बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें भावी जीवन के लिए ज्ञान वर्धक कथा प्रसंग के साथ प्रेरणा दिए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा ,” ज्ञानं सर्वत्र पूज्यंते” अर्थात ज्ञान की सर्वत्र पूजा होती है।इसीलिए विद्यार्थियों का पहला लक्ष्य निरंतर ज्ञान प्राप्ति के लिए संघर्ष करना है।

जीवन एक संघर्ष है, इसे जितना ही हमारा फर्ज है। उन्होंने महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के जीवन संघर्ष सिद्धांत पर प्रकाश डाला। साथ ही जीवन में हर परिस्थितियों का डटकर सामना करने के लिए ज्ञान के सहारे पर्याप्त आत्मबल को बनाए रखने की भी ज्ञान दर्शन उपदेश बच्चो को दिया। बोर्ड परीक्षा में संतुलित आहार , समय नियोजन के अनुसार अध्ययन और मस्तिष्क के लिए पर्याप्त नींद लगभग 6 घंटे तक सोने की नसीहत दी।
उन्होंने जीवन के प्रथम गुरु माता पालनहार पिता और अपने शाला में 1 ली से अब तक विद्या दान करने वाले गुरुओं का जीवन में हमेशा सम्मान करने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य  एस के बघेल और उप प्राचार्य  कविता शर्मा के सहयोग से पुरस्कार वितरण भी करवाए गए जिनमे ” बेस्ट रनर अप टीचर 2026″ अवार्ड  सुमन रात्रि व्याख्याता जीव विज्ञान और बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026 के लिए क्रमशः कु वसुंधरा साहू 12वी और कु माधवी मनहर क्लास 10 अंग्रेजी माध्यम को दिया गया।
साथ ही विगत वर्ष कक्षा 11 वी के टॉपर
कु जाह्नवी यादव , कु प्राची जायसवाल व अन्य टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कक्षा 12 वीं के कक्षा शिक्षक  ओंकार सिंह मनहर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शाला द्वारा दिए गए अब तक के ज्ञान को जीवन में अमल में लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब आप लोग इस संस्था में पहली बार पढ़ने के लिए आए तो कमजोर लग रहे थे, लेकिन आज आप सभी आत्मबल से भरे और समर्थवान प्रतीत हो रहे हैं। यह आप सब के निरंतर अध्ययन , अनुशासन और लगनशीलता का परिणाम है। आगे आप लोग जीवन में इसी आत्मविश्वास से अध्ययन कर बोर्ड परीक्षा को अच्छे नंबर से पास करके दिखाओगे ,इस बात का मुझे पक्का यकीन है।
प्राचार्य ,उप प्राचार्य के अलावा  सुमन रात्रि,  कृष्ण कुमार व्याख्याता फिजिक्स, परमेश्वर प्रसाद यदु व्याख्याता गणित ने भी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दिए और उन्हें संयमित आचरण के साथ जीवन में नन्ही चींटी से सीख लेकर कर्तव्य पथ पर डटकर मेहनत से आगे बढ़ने की सलाह दिए।
कक्षा 11 वी के बच्चो द्वारा कक्षा 12 वीं के बच्चों को कुछ मनोरंजक और कठिन टास्क भी करने के लिए दिए गए जिन्हें बच्चों ने बखूबी निभाने का प्रयास भी किया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 वी की छात्रा कु नेहा साहू एवं कु कुसुम साहू ने किया जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व कु नहरीस बानो ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.