योगेश का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए
CG PUBLIC TIMES
योगेश का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए
बिलाईगढ़ । विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम टुंडरी स्थित ब्लेसन कॉन्वेंट स्कूल के छात्र योगेश साहू ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।

ग्राम टुंडरी के ब्लेसन कान्वेंट स्कूल में कक्षा 05 वी में अध्यनरत छात्र योगेश साहू पिता सुशील कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है रोशन साहू ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और गुरुजनों के आशीर्वाद से रैंक 36 प्राप्त की, उनकी इस उपलब्धि से परिवार ,विद्यालय और दादा ललहा राम,दादी गीता बाई,चाचा कमलेश राजकुमारी, क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्रसाल साहू ,मोहन ,धरमलाल वर्मा ,तेरस आदि सभी ग्रामवासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

