April 18, 2026

फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगो को लेकर एसडीएम बिलाईगढ़ को सौंपा ज्ञापन

 CG PUBLIC TIMES

 

फेडरेशन ने 11सूत्रीय मांगो को लेकर एसडीएम बिलाईगढ़ को सौंपा ज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले माननीय मुख्यमंत्री छग शासन एवं मुख्य सचिव के नाम एसडीएम बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपकर 11 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया।कमल वर्मा जी प्रदेश संयोजक छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं फकीरा यादव जिला संयोजक के निर्देशन में चतुर्थ चरण 18 मार्च 2026 को ब्लॉक मुख्यालय बिलाईगढ़ में अपने अधिकारों की मांग को लेकर कर्मचारियों/अधिकारियों ने नारा लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद किये।

11 सूत्रीय मांगे जैसे मोदी की गारंटी के तहत वर्ष जुलाई 2016 से लंबित DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करने, चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान दिया जाए, अर्जित अवकाश नगदीकरण 300दिवस करने,प्रदेश के लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास सहित वेतन विसंगतियों को दूर करने, शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त सेवा लाभ देने, सहायक शिक्षकों व सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान देने, अनुकम्पा नियुक्ति नि:र्शत लागू करने, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण करने एवं नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन देने, सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष करने, दैनिक वेतन भोगी अनियमित संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने तथा सेवानिवृत्ति उपरांत संविदा नियुक्ति बंद करने की ज्ञापन देकर छग शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया।ज्ञापन के माध्यम से फेडरेशन ने सरकार को अविलंब मांगे पूरी करने निवेदन किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक संयोजक जिला अध्यक्ष समन्वयक संघ भागवत प्रसाद साहू,तहसील संयोजक रामकुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष समन्वयक संघ डाबर सिंह साहू, लाल जी हिरवानी,कृष्ण कुमार साहू वरिष्ठ एडीईओ,पेखर सुमन रात्रे,भागवत साहू,योगेश साहू, कोमल साहू संतोष श्रीवास, रुपनाथ ध्रुव, मुरलीधर प्रजापति, चैतन्य कुमार साहू, आशीष दुबे, मलेच्छ राम खूंटे, रमेश कुमार पैंकरा,तुलसी प्रसाद देवांगन, यशपाल यादव, विनोद भैना जितेंद्र गोस्वामी, सजन कुमार राकेश आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.