April 18, 2026

पंच कुंडिया शिव महापुराण ग्राम जुनवानी में श्री नर्मदाधाम माता कर्मा मंदिर में गौ सेवा आयोग संरक्षक संत बालकदास गौ सेवा सम्मान का आह्वान किया

**पंच कुंडिया शिव महापुराण ग्राम जुनवानी में श्री नर्मदाधाम माता कर्मा मंदिर में गौ सेवा आयोग संरक्षक संत बालकदास गौ सेवा सम्मान का आह्वान किया।*

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

पंच कुंडीय यज्ञ शिव महापुराण जुनवानी श्री नर्मदा धाम कवर्धा मे माता कर्मा मन्दिर मे साहू समाज द्वारा19मार्च से 27मार्च तक होगा। इसी मंच के माध्यम से

*21मार्च को छ ग गौ सेवा आयोग के संरक्षक माता कौसल्या धाम पूज्य संत रामबालक दास महाराज का एक दिवसीय प्रवास कवर्धा मे हुआ जहाँ गौ सम्मान आहवान अभियान 27 अप्रैल गौ सम्मान दिवस पर समस्त तहसील मे पहुँच कर प्रार्थना पत्र सौपा जायेगा आप सभी जिला वासी अपने अपने तहसील पहुँचने व गौ सेवा सम्मान समर्पण भाव के लिए जिले वासियों को अपने आशीर्वाद प्रेरित किया जहाँ नारायणी गौ सेवक जुनवानी पहुँचकर पूज्य कथा व्यास ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज, पूज्य संत राम बालक दास महाराज से आशीर्वाद लिया व गौ सम्मान अहवान अभियान पत्रक वितरण किया व समस्त श्रद्धालु जन से हस्ताक्षर करवाये गए।*उन्हों ने कहा कि गौ सेवा करना बड़ा ही पुण्य कार्य है जिसे हर व्यक्ति को करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में संचालन करते हुए आनंद उपाध्याय ने कहा कि हिंदू होने का मतलब यह है कि जो हिंदू सबसे पहले गौ माता की सेवा रक्षा जिम्मेदारी से अपनी जीवन में करता है चाहे गौ पालन गौ सेवा गौ माता के प्रति लगन रखता है वहीं सच्चा हिन्दू होता है।हर घर गौ सेवा हो ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद उपाध्याय पूर्व विधायक डॉ.सियाराम साहू अशोक साहू साहू समाज के जिला अध्यक्ष धरम लाल साहू लाल चंद साहू व ग्रामवासी एवं भरी मात्रा में गौ सेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.