ग्राम पोड़ी प्रभाटोला बायपास नेशनल हाईवे पर स्थित गुड उद्योग मालिक की बड़ी लापरवाही
ग्राम पोड़ी प्रभाटोला बायपास नेशनल हाईवे पर स्थित गुड उद्योग मालिक की बड़ी लापरवाही
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
आपको बता दें कि ग्राम पोड़ी स्थित गुड फैक्ट्री में बिना सुरक्षा के गुड फैक्ट्री संचालन किया जा रहा है।पेराई सीजन बंद होने के बाद बड़ी गड्ढा खोदकर गन्ने से निकला कफ (मरी ) डंप कर खुला रक्खा गया है जिसमें आए दिन गौ माता की गिरने की खबर मिलता रहता है। गौ सेवकों के द्वारा कई बार गुड फैक्ट्री संचालक को समझाइश दिया गया है फिर भी संचालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक बात को टाल दिया जाता है।जिसमें 22 तारीख सुबह एक गौ माता फिर से गिरा हुआ पाया गया गुड उद्योग मे गन्ने रस की काफ् (मरी) को रखने गड्ढ़े बनाया गया है जिसे खुला छोड़ दिया गया । जिससे कई प्रकार का आम जनता को परेशानी हो रही है।
बरसात में कीड़े लगने का और बदबूह का सामना करना पड़ता है।

नियम की तहत इस गड्डे को तार फेंशिग ढक कर रखना चाहिए लेकिन संचालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा है।
नारायणी गौ सेवा कवर्धा, गौ सेवा प्रथम अटल युवा क्रांति पोड़ी के सदस्यों ने कई बार इस बारे मे अवगत करा चुके है गुड फेक्ट्री के मालिक द्वारा टाल दिया जाता है
अब तक 25 गौ वंशों को निकला जा चुका है।
आज फिर गौ सेवा प्रेमी सुरेश तिवारी एवं साथियों ने तड़प रहे गौ माता को देखते ही सेवा दिया जिसमे नेशनल हाईवे पर चल रहे ट्रक का भी सहारा लिया गया।
अब नही व्यवस्था किया गया तो उचित कार्यवाही की मांग किया जाएगा।

